Game Changer Box Office Day 1- पहले ही दिन रामचरण लाएंगे तूफान, 50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग!

Game Changer Box Office Day 1- गेम चेंजर को लेकर काफी समय से चर्चा थी। राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म के प्रमोशन्स हो रहे थे और 10 जनवरी को फिल्म फाइनली बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है।
ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फैंस को भी उम्मीद है कि राम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली है। फिल्म को ना सिर्फ तेलुगू में बल्कि कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज किया गया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो कहा जा रहा कि फिल्म पहले ही दिन कमाल की कमाई करने वाली है।
50 करोड़ की ओपनिंग
रिपोर्ट्स में दावा दिया गया है कि फिल्म पहले ही दिन करीब 50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है। इसका कारण ये है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी शानदार हुई है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म ने 17,161 शो करीब 9.39 लाख टिकट पहले ही बेच दिए हैं।
इसका मतलब ये है कि फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है और अब तक करीब 26.8 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म ने हिंदी में करीब 3.73 करोड़ की एडवांस बुकिंग की है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है फिल्म पहले दिन करीब 50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग करने वाली है।
फिल्म का ब़जट
रामचरण की इस फिल्म को सुपरहिट होने के लिए काफी शानदार कमाई करने पडे़गी। इसका कारण ये भी है कि फिल्म काफी बड़े बजट पर बनी है। मेकर्स ने कुल 450 करोड़ रुपए इस फिल्म पर खर्च किए हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितनी कमाई कर पाती है।


Click it and Unblock the Notifications











