Game Changer BOC Day 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' से ज्यादा कमा रही है राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर'

Game Changer box office collection day 2: साउथ की फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार को फैन्स तो बेसब्री से रहता है। पहले आरआरआर ने आकर धूम मचा दी थी।
फिर पुष्पा 2 ने धुआंधार कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं अब राम चरण की फिल्म गेम चेंजर रिलीज हुई है। हालांकि मेकर्स को ऐसी ही उम्मीद थी कि फिल्म पुष्पा 2 की तरह धूम मचाने वाली है, लेकिन यहां तो पासा पूरा ही पलटा दिख रहा है।
दूसरे दिन अच्छा था फिल्म का कलेक्शन
आरआरआर फिल्म से दुनिया भर में छा जाने वाले राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म के कलेक्शन उतना अच्छा नहीं हो पा रहा है जितना अच्छा मेकर्स ने उम्मीद की थी। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। (तेलुगू में 41.25, तमिल में 2.12 करोड़ रुपये, हिंदी में 7.5 करोड़ रुपये कन्नड़ में 0.1 करोड़ रुपये, वहीं मलयालम में 0.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था)
वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने दूसरे दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसमें (तेलुगू में 12.7, तमिल में 1.7 करोड़ रुपये, हिंदी में 7 करोड़ रुपये) इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 72.5 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
इंडियन 2 की तुलना में बेहतर कमा रही है गेम चेंजर
आपको बता दें कि कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 से राम चरण की फिल्म गेम चेंजर फिर भी बेहतर कमाई कर रही है। इंडियन 2 ने जहां पहले दिन 30.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 21.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जो कि गेम चेंजर से काफी कम है। ऐसे में उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











