सनी देओल के गदर बॉक्स ऑफिस के आगे FAIL हुई बाहुबली, नहीं टूटा रिकॉर्ड!
हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा था कि गदर ने अपने ज़माने में जितना कमाया था वो इस ज़माने का 5000 करोड़ है और इसलिए बाहुबली2 ने कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है।
अब गदर के बॉक्स ऑफिस की जांच पड़ताल की गई है। फिल्म ने उस ज़माने में 78 करोड़ की कमाई की थी। उसेे अगर आज के ज़माने में जोड़ा जाए तो 500 करोड़ होगा।

वहीं फिल्म का एवरेज फुटफॉल था 5 करोड़ । यानि कि फिल्म 500 करोड़ से ज़्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमा ही नहीं सकती। लेकिन इसके बावजूद बाहुबली 2 गदर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
दरअसल, बाहुबली 2 ने छठवें शुक्रवार को 1 करोड़ के लगभग कमाई की है जबकि गदर की कमाई छठवें शुक्रवार को भी 1 करोड़ से ज़्यादा थी। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी औऱ सिनेमाघरों में टिकी थी।
[#20Years: सलमान हिट....शाहरूख सुपरहिट लेकिन सनी देओल BLOCKBUSTER!]
वहीं गदर के साथ बॉलीवुड का सबसे बड़ा घमासान हुआ था।16 साल पहले बॉलीवुड में काफी बड़ा घमासान हुआ था। एक तरफ था सनी देओल का ढाई किलो का हाथ तो दूसरी तरफ था आमिर खान का 100 प्रतिशत परफेक्शन।
दरअसल, 15 साल पहले 15 जून को एक साथ रिलीज़ हुई थीं लगान और गदर। गदर ने रिलीज़ होते ही सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तहस नहस कर दिए थे।
जानिए बॉलीवुड के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश -


Click it and Unblock the Notifications