Gadar 2 Box Office Day 3: सनी देओल की 'गदर 2' का ब्लॉकबस्टर रविवार, बाहुबली से केजीएफ 2 तक का टूटा रिकॉर्ड

Gadar 2 Weekend Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में त्योहार का माहौल ला दिया है। फिल्म ऐसी कमाई कर रही है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त उत्सव का माहौल है।
11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर 2 और ओएमजी 2 एक साथ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन कमाई की बात करें तो, गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। फिल्म ने महज 3 दिनों में 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहले वीकेंड पर 130 करोड़ पार
जी हां, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने रविवार को 51 से 52 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल बिजनेस 132 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म ने शुक्रवार को 40.10 करोड़, शनिवार को 43.08 करोड़ और रविवार को 51 करोड़ के लगभग की कमाई की है।
तोड़ा बाहुबली- केजीएक 2 का रिकॉर्ड
खास बात है कि पहले रविवार को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली अभी तक दो ही फिल्में थीं- पठान और KGF 2 (हिंदी)। जहां शाहरुख खान की 'पठान' ने पहले रविवार को 60.75 करोड़ का बिजनेस किया था, वहीं KGF 2 (हिंदी) ने 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि तीसरे नंबर पर 46.50 करोड़ के साथ बाहुबली है। अब गदर 2 ने केजीएफ 2 और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रविवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर है।
आने वाले दो दिनों में भी गदर 2 से धमाकेदार कमाई की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि 15 अगस्त को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications