..................... Gadar 2 Week 1 Box Office: Sunny Deol’s film sees a big drop, fails to beat Shahrukh Khan's Pathaan - Hindi Filmibeat

Gadar 2 Week 1 Box Office: सनी देओल की फिल्म का ब्लॉकबस्टर रहा पहला हफ्ता, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

gadar-2-week-1-box-office-sunny-deol-film-sees-a-big-drop-gives-3rd-highest-7th-day-ever

Gadar 2 Week 1 Box Office: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में एक हफ्ता गुजार चुकी है। दर्शकों से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिला है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

खास बात यह है कि गदर 2 सिनेमाघरों में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अभिनीत ओएमजी 2 के साथ क्लैश हुई है। दोनों फिल्में सीक्वल हैं लेकिन शैली के मामले में दोनों विपरीत हैं। और दर्शकों के दोनों ही फिल्मों को खूब प्यार दिया है।

पहले हफ्ते पठान से पीछे रही गदर 2

गदर 2 की बात करें तो, फिल्म ने अपने सातवें दिन 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 284.63 करोड़ तक पहुंच चुका है। अनिल शर्मा निर्देशित इन फिल्म ने 'पठान' के बाद साल का दूसरा सबसे बड़ा वीकेंड हासिल किया है। पठान का पहला हफ्ता 328.50 करोड़ का रहा था।

सातवें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

वहीं, गदर 2 सातवें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में गदर 2 से ऊपर है वॉर और पीके। ऋतिक रोशन की वॉर ने सातवें दिन 27.75 करोड़ और आमिर खान की पीके ने 27.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।

गदर 2 के ट्रेंड को देखते हुए, यह स्पष्ट था कि फिल्म पहले दिन जबरदस्त शुरुआत करेगी। फिल्म मध्य भारत, उत्तर और दक्षिण में सुपर मजबूत थी। पश्चिम बंगाल में औसत शुरुआत रही थी, लेकिन फिर फिल्म ने तेजी पकड़ ली।

यहां देखें गदर 2 की सात दिनों की कमाई-

पहला दिन- 40.10 करोड़
दूसरा दिन- 43.08 करोड़
तीसरा दिन- 51.70 करोड़
चौथा दिन- 38.70 करोड़
पांचवा दिन- 55.40 करोड़
छठा दिन- 32.37 करोड़
सातवां दिन- 23.28 करोड़

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X