Gadar 2 vs Pathaan: क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी सनी देओल की गदर 2! देंखे दोनों फिल्मों की कलेक्शन रिपोर्ट

Gadar 2 vs Pathaan: सनी देओल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने 6 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 261.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेंड को देखते हुए लगातार इसकी तुलना 'पठान' से की जा रही है।
बता दें, शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म है। 543.22 करोड़ के साथ, वह ना सिर्फ बॉलीवुड की एकलौती 500 करोड़ी फिल्म है, बल्कि फिल्म ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड कायम किये हैं, जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है।
500 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
गदर 2 जिस गति से आगे बढ़ रही है, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 500 करोड़ तक पहुंच सकती है। लेकिन ये पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं, देखना दिलचस्प होगा। लिहाजा, यहां आपके लिए गदर 2 और पठान की शुरुआती 6 दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर साफ है कि सनी देओल की फिल्म बराबरी का टक्कर दे रही है।
पठान vs गदर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई:
पहला दिन: 55 करोड़ / 40.10 करोड़
दूसरा दिन: 68 करोड़ / 43.08 करोड़
तीसरा दिन: 38 करोड़ / 51.70 करोड़
चौथा दिन: 51.50 करोड़ / 38.70 करोड़
पांचवा दिन: 58.50 करोड़ / 55.40 करोड़
छठा दिन: 25.50/32.37 करोड़
कुल: 306.50 करोड़ / 261.35 करोड़
बता दें, गदर 2 बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसने लगातार 6 दिनों तक 30 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। वो भी तब, जबकि फिल्म सोलो रिलीज नहीं है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 के साथ क्लैश हुई है।


Click it and Unblock the Notifications