Gadar 2 vs Pathaan: दसवें दिन की शानदार कमाई के साथ गदर 2 ने पठान को छोड़ा पीछे! देंखे कलेक्शन रिपोर्ट

gadar-2-vs-pathaan-10-days-box-office-comparison-report-of-sunny-deol-and-shahrukh-khan-film

Gadar 2 vs Pathaan: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर दनादन रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 10 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 375.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेंड को देखते हुए लगातार इसकी तुलना 'पठान' से की जा रही है।

बता दें, शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म है। 543.22 करोड़ के साथ, वह ना सिर्फ बॉलीवुड की एकलौती 500 करोड़ी फिल्म है, बल्कि फिल्म ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड कायम किये हैं, जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है।

500 करोड़ क्लब में होगी एंट्री

सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ दिया है और अब वो जिस गति से आगे बढ़ रही है, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 500 करोड़ तक पहुंच सकती है। लेकिन ये पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं, देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

यहां आपके लिए गदर 2 और पठान की शुरुआती 10 दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं, जहां आप देख सकते हैं कि दसवें दिन की कमाई के साथ गदर पठान से आगे निकल चुकी है।

पठान vs गदर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई:

पहला दिन: 55 करोड़ / 40.10 करोड़
दूसरा दिन: 68 करोड़ / 43.08 करोड़
तीसरा दिन: 38 करोड़ / 51.70 करोड़
चौथा दिन: 51.50 करोड़ / 38.70 करोड़
पांचवा दिन: 58.50 करोड़ / 55.40 करोड़
छठा दिन: 25.50 करोड़/32.37 करोड़
सातवां दिन: 22 करोड़/ 23.28 करोड़
आठवां दिन: 17.50 करोड़ / 20.50 करोड़
नौवां दिन: 15 करोड़ / 31.07 करोड़
दसवां दिन: 13.50 करोड़ / 38.90 करोड़

कुल कलेक्शन: 374.50 करोड़ / 375.10 करोड़

बता दें, गदर 2 बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसने लगातार 6 दिनों तक 30 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। वो भी तब, जबकि फिल्म सोलो रिलीज नहीं है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 के साथ क्लैश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X