Gadar 2 vs Jailer vs Omg 2: बॉक्स ऑफिस सनी देओल, रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्मों का तहलका

gadar-2-vs-jailer-vs-omg-2-box-office-day-11-smashing-collection-sunny-deol-rajinikanth-akshay-kumar

Gadar 2 vs Jailer vs Omg 2: भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों जहां उत्सव जैसा माहौल है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्में- जेलर, गदर 2 और ओएमजी 2 को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। जिसका नतीजा आंकड़ों के रूप में देख सकते हैं।

बता दें, स्वतंत्रता दिवस वाले हफ्ते में सनी देओल स्टारर गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी, रजनीकांत की जेलर और चिरंजीवी स्टारर भोला शंकर ने मिलकर 1229.93 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। वहीं, उसके बाद भी इन फिल्मों की कमाई जारी है।

500 करोड़ पार पहुंची जेलर

रजनीकांत के जेलर की बात करें फिल्म ने दुनियाभर में 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रजनीकांत की जेलर ने 10वें दिन 18 और 11वें दिन करीब 17 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस 273.90 करोड़ तक हो चुका है। जिसमें से केवल तमिलनाडु से ही फिल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा केरल से 46 करोड़, कर्नाटक से 56 करोड़, आंध्र प्रदेश- तेलंगाना से 65 करोड़.. और बाकी देश से 10 करोड़ के लगभग का कलेक्शन है।

सनी देओल की गदर 2 का तूफान

वहीं, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाई हुई है। फिल्म महज 11 दिनों में 400 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो यह पठान के बाद, बॉलीवुड की दूसरी 500 करोड़ी फिल्म साबित होगी। यह सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

ओएमजी 2 जीत रही है दिल, दनादन कमाई

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म भी गदर 2 की सुनानी के सामने मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म 11 दिनों में 120 करोड़ तक पहुंच चुकी है। ओएमजी 2 के कंटेंट को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन फिर भी फिल्म के कई शोज लगभग हाउसफुल चल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: gadar 2 jailer omg 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X