..................... Gadar 2 is just 37.25 crore behind to break the record of Shahrukh Khan's Pathaan, see box office report - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की 'पठान' से सिर्फ इतने करोड़ पीछे है सनी देओल की 'गदर 2', रोमांचक मोड़ पर पहुंची रेस!

gadar-2-is-just-37-25-crore-behind-to-break-record-of-shahrukh-khan-pathaan-see-box-office-report

Sunny Deol's Gadar 2 Box Office: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते की भी दमदार शुरुआत की है। फिल्म के कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली है, लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर यह जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

बता दें, गदर 2 ने शुक्रवार को यानि की अपने 22वें दिन 5.20 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 487.65 करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं, वीकेंड पर आंकड़ों में फिर से चढ़ाई देखने को मिलेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो रविवार को फिल्म 500 करोड़ पार कर जाएगी।

पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर पाएगी गदर 2?

खास बात है कि शाहरुख खान की पठान के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को पार करने के लिए 'गदर 2' को सिर्फ 37.25 करोड़ की कमाई करनी है, जो कि फिल्म के लिए बिल्कुल मुश्किल नहीं दिख रहा। पठान ने हिंदी में 524 करोड़ का कलेक्शन किया था। यदि गदर 2 ये आंकड़ा पार कर जाती है, तो वह बॉलीवुड की आज तक की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- टॉप 6 फिल्मों में शामिल

बता दें, गदर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनियाभर में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 6 पर शामिल हो चुकी है। इस सलमान खान की सुलतान (623.33 करोड़) और आमिर की धूम 3 (601 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

गदर 2 के पास कमाने के लिए फिलहाल 6 सितंबर तक का समय है। 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होगी, जिसके बाद गदर 2 की स्क्रीन काफी कम कर जाएगी। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि गदर 2 शाहरुख की पठान को पीछे कर नंबर वन पर अपनी जगह बना पाती या नहीं!

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X