जब 'गदर' के तारा सिंह का इन हसीनाओं पर आया था दिल, बाद में टूटा दिल तो...

सनी देओल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी फ़िल्म 'गदर 2' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि सनी देओल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ में सनी देओल का नाम जोड़ा गया था. इतना ही नहीं इन एक्ट्रेसेस के साथ में एक्टर की बात नहीं बन पाई और इसी वजह से बात शादी तक नहीं पहुँच पाई.
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री में शुमार है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपने फ़िल्मी करियर को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी हुआ करता था जब सनी देओल उन पर अपना दिल हार बैठे थे और पूरी इंडस्ट्री को इस बात की खबर थी.
अमृता सिंह
अमृता सिंह भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री में शुमार है और आपको बता दें कि इन दिनों वह एक्टिंग करियर में एक्टिव नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी वह काफी ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार है. बता दें कि सनी देओल और अमृता सिंह ने 'बेताब' फिल्म में साथ में काम किया. दोनों के बीच काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लगी और सनी शादी तक करना चाहते थे. लेकिन अमृता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुई.
मीनाक्षी शेषाद्री
मीनाक्षी शेषाद्रि भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री में शुमार है और आपको बता दें कि सनी देओल के साथ में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है. एक दौर हुआ करता था जब दोनों के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की गलियों में हुआ करते थे. इसके बावजूद इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया.
रवीना टंडन
रवीना टंडन हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री में गिनी जाती हैं. यहां तक की सनी देओल और उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई. लेकिन रीयल लाइफ में भी दोनों काफी नजदीक आने लगे और बाद में उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया.
पूजा
कई सारी अभिनेत्री के साथ अफेयर के बाद में सनी देओल ने साल 1984 में गुपचुप तरीके से पूजा के साथ में शादी रचा ली थी और हर किसी को हैरान कर दिया था. शादी के बाद में पूजा और सनी, करण और राजवीर देओल के माता-पिता बन गए थे. कुछ वक्त पहले करण देओल की शादी भी हुई है.


Click it and Unblock the Notifications