पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर 'गदर 2' बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए!

gadar-2-crosses-lifetime-collection-of-pathaan-became-highest-grossing-hindi-film-but-just-for-1-day

Gadar 2 crosses lifetime collection of Pathaan: आखिरकार, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने इतिहास रच ही दिया। बता दें, अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। इसी के साथ, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है।

अब तक शाहरुख खान की पठान 524.53 करोड़ की कमाई के साथ हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई थी। ऑल टाइम मेगा ब्लॉकबस्टर ने यह रिकॉर्ड इस साल की शुरुआत में बनाया था। लेकिन अब गदर 2 ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

गदर 2 ने पार किया पठान का कलेक्शन

अपने सातवें वीकेंड की कमाई के साथ गदर 2 ने 524.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। गदर 2 अपनी रिलीज के समय से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही थी। जवान की रिलीज के बाद, सनी देओल स्टारर की गति काफी धीमी हुई थी। लेकिन फिल्म को त्योहारों का फायदा मिला और एक बार फिर इसकी कलेक्शन भागती दिखी।

सिर्फ एक दिन गदर 2 के नाम रहेगा ये रिकॉर्ड

लेकिन खास बात है कि गदर 2 के नाम ये रिकॉर्ड सिर्फ एक दिन के लिए ही रहेगा। दरअसल, शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान 520 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 28 सितंबर को देश में ईद-ए- मिलाद की छुट्टी है, जिसका फायद जवान को आंकड़ों में जरूर मिलेगा। और गुरुवार की कमाई के साथ यह 525 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। जिसके बाद गदर 2 से सबसे बड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड छिन जाएगी।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि साल 2023 बॉलीवुड के काफी धमाकेदार रहा है। जब एक ही साल में इंडस्ट्री की 3 फिल्मों ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ली। बता दें, वर्ल्डवाइड गदर 2 ने 720 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X