Gadar 2 Box Office Day 5: बंपर कमाई के साथ, सनी देओल की फिल्म को 200% से ज्यादा का मुनाफा, बनी सुपर डुपर हिट

Gadar 2 Box Office Day 5: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसका नतीजा है कि महज 5 दिनों में ही फिल्म सुपर डुपर हिट हो चुकी है। खासकर 15 अगस्त को फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2 ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 55.40 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 228.98 करोड़ तक पहुंच चुकी है। एक था टाइगर (32.93 करोड़) को पीछे कर, यह 15 अगस्त को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
200 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा
फिल्म के 75 करोड़ के बजट को ध्यान में रखते हुए, गदर 2 ने लगभग 154 करोड़ का रिटर्न कमाया है। प्रतिशत में, ROI (निवेश पर रिटर्न) 206% के लगभग है। जी हां, महज 5 दिनों में ही फिल्म ने 200 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा लिया है। फिलहाल, 'द केरल स्टोरी' के बाद यह 2023 की दूसरी सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म साबित हुई है।
सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्म
कोई शक नहीं कि गदर के बाद, गदर 2 भी सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 200 करोड़ क्लब में शामिल यह सनी देओल की पहली फिल्म है। बता दें, गदर ने आज तक 22 साल पहले 76 करोड़ का बिजनेस किया था और ब्लॉकबस्टर रही थी।
बहरहाल, ट्रेड पंडितों की मानें तो गदर 2 बॉलीवुड के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल इस लिस्ट में टॉप पर है शाहरुख खान की पठान (544 करोड़)।


Click it and Unblock the Notifications