..................... Gadar 2 Box Office Day 4: Sunny Deol Film Records Highest Non Holiday Monday All Time, Already A Blockbuster - Hindi Filmibeat

Gadar 2 Box Office Day 4: सोमवार की ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ सनी देओल की फिल्म ने तोड़ा खास रिकॉर्ड!

gadar-2-box-office-day-4-sunny-deol-film-records-highest-non-holiday-monday-all-time-a-blockbuster

Gadar 2 Box Office Day 4: सनी देओल स्टारर गदर 2 सिनेमाघरों में खूब गरज रही है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और मजबूत होते जा रही है। 15 अगस्त को जहां लगभग सभी शोज हाउसफुल दिख रहे हैं, वहीं फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर चुकी है।

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सोमवार को 38.70 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है, जिसके बाद, 4 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 173.58 करोड़ तक पहुंच चुका है। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

सबसे बड़ा सोमवार देने वाली फिल्म

खास बात है कि गदर 2 सबसे बड़ा सोमवार (non-holiday) और चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है। फिल्म शाम के शोज में 96 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखा रही है, जो कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में कभी नहीं देखा गया है। 15 अगस्त को तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो, इस दिन फिल्म 60 करोड़ तक पहुंचने वाली है।

सनी देओल की सबसे बड़ी फिल्म

जबकि गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ क्लैश हुई है। यदि फिल्म सोलो रिलीज हुई तो, शायद 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। खैर, फिल्म अपने पांचवे दिन 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। यह सनी देओल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है।

आने वाले समय में फिल्म आसानी से 300 करोड़ तक पार कर जाएगी। पठान (544 करोड़) और दंगल (387.39 करोड़) के बाद, यह बॉलीवुड सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 3 फिल्मों में शामिल होने वाली है।

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X