..................... Gadar 2 Box Office Day 1 Collection: Sunny Deol film created havoc with 35 crore plus on opening day - Hindi Filmibeat

Gadar 2 Box Office Day 1 Collection: सनी देओल की फिल्म ने मचाया बवाल, मिली बंपर ओपनिंग, टूटे कई रिकॉर्ड

gadar-2-box-office-day-1-collection-sunny-deol-film-created-havoc-with-35-crore-plus-on-opening-day

Gadar 2 Box Office Day 1 Collection: अनिल शर्मा निर्देशित सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। शुक्रवार को कई शहरों में शोज हाउसफुल चले हैं। दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज ऐसा जबरदस्त रहा कि लोग ट्रकों पर भर भर कर फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। कहना गलत नहीं होगा कि गदर 2 की रिलीज किसी त्योहार की तरह दिख रही है।

छोटे शहरों में ही नहीं, बल्कि मुंबई, दिल्ली- एनसीआर में भी फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा। फिल्म के पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 65- 75 प्रतिशत तक की रही, जो कि शानदार है।

40 करोड़ की ओपनिंग कलेक्शन

इसी का नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला। बता दें, सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ की ओपनिंग ली है। बता दें, फिल्म देशभर में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

बनी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

इसी के साथ गदर 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्म साबित हो चुकी है। 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली टॉप 3 फिल्में रही हैं- पठान (57 करोड़), गदर (40 करोड़*) और आदिपुरुष (37.25 करोड़)। वहीं, गदर 2 के ही साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 9 से 10 करोड़ की ओपनिंग दी है।

पांच दिनों तक धमाकेदार कमाई

खास बात है कि गदर 2 के साथ कमाने के लिए 5 दिनों का सुनहरा मौका है, जब वह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब तक जा सकती है। मंगलवार को देशभर में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी। जिसका फायदा गदर 2 को जरूर मिलेगा। शनिवार और रविवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से ही काफी जबरदस्त है। वहीं, सोमवार और मंगलवार को भी यही कमाल दिखने की उम्मीद है।

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X