Gadar 2: एडवांस बुकिंग में तहलका मचा रही है सनी देओल स्टारर 'गदर 2', हाउसफुल शोज, बंपर शुरुआत!

Gadar 2 Box Office Day 1 Advance Booking: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं और इसका क्रेज दर्शकों के बीच साफ देखा जा सकता है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म की फिल्म एडवांस बुकिंग 30 जुलाई से ही शुरु की जा चुकी है।
कहना गलत नहीं होगा कि एडवांस बुकिंग में फिल्म तहलका मचा रही है। खासकर छोटे शहरों में इसका प्रदर्शन शानदार है। रिपोर्ट्स की मानें तो बुकिंग शुरु होते ही, कुछ 14 से 15 घंटों में ही 15 प्रतिशत टिकट बुक हो गए। वहीं, मल्टीप्लेक्स चेन सिनेपोलिस ने पहले दिन के लिए 1800 टिकट पहले ही बेच दिए हैं।
शोज अभी से हो रहे हैं हाउसफुल
इतना ही नहीं, बल्कि कुछ शोज से अभी से हाउसफुल होने का संकेत दे रहे हैं। इस बारे में ट्वीट करते हुए डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा कि, राज मंदिर जयपुर पूरे सप्ताह के लिए लगभग फुल है। जबकि आईनॉक्स, पीवीआर और अन्य मल्टीप्लेक्स में बुकिंग अभी तक खुली भी नहीं हैं।
भोपाल, नागपुर, लखनऊ और जबलपुर जैसे केंद्र पहले ही दिन तूफान मचाने की तैयारी में लगे हैं। हालांकि मुंबई- दिल्ली- एनसीआर जैसे शहरों में अभी कोई क्रेज नहीं है। पंजाब, यूपी, एमपी और राजस्थान में भी आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है।
सुपरहिट ओपनिंग की तैयारी
गदर 2 बी एंड सी केंद्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है, लेकिन असली चुनौती शहरी केंद्रों में भी इसी तरह का क्रेज पैदा करना होगा। यह लगभग तय है कि फिल्म पहले दिन बड़ी कमाई करेगी। खासकर सिंगल स्क्रीन पर ये धमाका करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो गदर 2 पहले दिन 20 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। खास बात है कि फिल्म के पास कमाने के लिए 5 दिनों का लंबा समय है। फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications