..................... Gadar 2 becomes biggest opener for Sunny Deol in his 32-year-long career, broke these box office records - Hindi Filmibeat

Gadar 2 की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के साथ सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

gadar-2-becomes-biggest-opener-for-sunny-deol-in-32-year-long-career-broke-these-box-office-records

Gadar 2 Box Office Collection: स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले शुक्रवार को सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गदर 2 ने शुक्रवार को 40.10 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। जी हां, इसी के साथ अब यह कुछ सबसे बड़ी हिंदी रिलीज में से एक रिकॉर्ड ओपनर भी बन गई है।

जिस तरह की ओपनिंग गदर 2 ने हासिल की है, उससे इसने ब्रह्मास्त्र के पहले दिन के कलेक्शन को भी आराम से टॉप-10 से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने कुछ अन्य बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तो भी तोड़ा है।

सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनर

गदर 2 ने भारत में पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म सनी देओल के 32 साल लंबे करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है। जी हां, वहीं गदर 2 ने इस साल किसी बॉलीवुड फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग भी दर्ज की है। शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' 57 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर.. सुल्तान, धूम 3, ब्रह्मास्त्र और आदिपुरुष (हिंदी) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अब तक की टॉप नौवीं सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई है। यह सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो से थोड़ा पीछे है, जिसने 2015 में अपने शुरुआती दिन में 40.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसके अलावा पठान (57 करोड़) और बाहुबली 2 (40.50 करोड़) के बाद, गदर 2 हिंदी फिल्मों के लिए तीसरी सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर भी साबित हुई है।

टॉप-10 सबसे बड़ी ओपनर्स की लिस्ट देंखे यहां-

पठान - 57 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 [हिंदी] - 53.95 करोड़
वॉर - 53.35 करोड़
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - 52.25 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर - 44.97 करोड़
भारत - 42.30 करोड़
बाहुबली - द कन्क्लूजन [हिंदी] - 40.50 करोड़
प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़
गदर 2- 40.10 करोड़
आदिपुरुष [हिन्दी] - 37.25 करोड़

Read more about: gadar 2 sunny deol box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X