Gadar 2 Box Office Record: पठान को पीछे करते हुए सनी देओल की फिल्म ने रचा इतिहास, दनदनाते हुए 450 करोड़ पार

Gadar 2 beats Pathaan: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ काफी जबरदस्त है। सिर्फ सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में ही नहीं, बल्कि मेट्रो आडियंस के बीच भी फिल्म का क्रेज बरकरार है, जिसका नजीता है कि रविवार को फिल्म ने 20 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई है।
अपने तीसरे रविवार को यानी की 17वें दिन गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 456.05 करोड़ पहुंच चुकी है। बता दें, इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है।
गदर 2 ने पठान को पछाड़ा
गदर 2 अपने 17वें दिन 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई और अब यह सबसे तेजी के साथ 450 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म बन चुकी है। सनी देओल की इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है, जिसके 18 दिनों में 450 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, बाहुबली 2 (हिंदी) 20 करोड़ में 450 करोड़ पार कर पाई थी।
बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म बन पाएगी गदर 2!
कोई शक नहीं कि सनी देओल की गदर 2 सफर फिलहाल इतनी जल्दी नहीं रुकने वाला। 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने वाली है। लिहाजा, गदर 2 आराम से 6 सितंबर तक कमाई करेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर पठान का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर पाती या नहीं! बता दें, पठान ने 543.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications