बॉक्स ऑफिस को मिली 2017 की आखिरी SUPERHIT...स्वागत तो कर लो!
जाते जाते 2017 बॉक्स ऑफिस को शानदार तोहफे देता हुआ जा रहा है। नवंबर रहा विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु के नाम जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ साथ अवार्ड्स पर भी कब्ज़ा करना शुरू कर दिया है।
वहीं 2017 जाते जाते साल की आखिरी सुपरहिट फिल्म देने जा रहा है। पुलकित सम्राट, वरूण शर्मा, अली फ़ज़ल, रिचा चड्ढा और मनजोत सिंह स्टारर फुकरे रिटर्न्स अपनी पहली पार्ट के एक हफ्ते को कलेक्शन पीछे छोड़ चुकी है।

तीन दिन में फिल्म ने कुल 19 करोड़ की कमाई की है और ये साल की आखिरी सुपरहिट बनने की तरफ अपना रूख कर चुकी है।
हालांकि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर और कोई फिल्म नहीं है और फुकरे लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में देखना ये है कि टाईगर के आने तक अगर फुकरे टिकी रही तो कहीं साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ ब्लॉकबस्टर ना बन जाए।
फिल्म का पहला पार्ट भी स्लीपर हिट था। फिल्म के बारे में कानों कान किसी को खबर नहीं थी लेकिन जब फिल्म आई थी तो धमाका हो गया था।
मिलवाते हैं आपको हाल फिलहाल की कुछ स्लीपर हिट से।


Click it and Unblock the Notifications












