टाईगर के ब्लॉकबस्टर होने से पहले, 2017 की आखिरी #100Crore की फिल्म
टाईगर ज़िंदा है ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन उससे पहले, 100 करोड़ क्लब की आखिरी फिल्म का स्वागत करना तो बनता ही है।
मल्टीस्टारर फुकरे रिटर्न्स, 2017 की आखिरी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है। लकित सम्राट, वरूण शर्मा, अली फ़ज़ल, रिचा चड्ढा और मनजोत सिंह ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 का आंकड़ा पार कर गए।

जाते जाते 2017 बॉक्स ऑफिस को शानदार तोहफे देता हुआ जा रहा है। नवंबर रहा विद्या बालन स्टारर तुम्हारी सुलु के नाम जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ साथ अवार्ड्स पर भी कब्ज़ा करना शुरू कर दिया है।
वहीं 2017 जाते जाते साल की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने जा रहा है। तीन दिन में फिल्म ने 19 करोड़ करते ही साबित कर दिया था कि फिल्क टिकेगी। ये साल की आखिरी ब्लॉकबस्टर बनने की तरफ अपना रूख कर चुकी है।
अगर फुकरे टिकी रही तो कहीं साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ ब्लॉकबस्टर ना बन जाए। फिल्म का पहला पार्ट भी स्लीपर हिट था। फिल्म के बारे में कानों कान किसी को खबर नहीं थी लेकिन जब फिल्म आई थी तो धमाका हो गया था
मिलवाते हैं आपको हाल फिलहाल की कुछ स्लीपर हिट से।


Click it and Unblock the Notifications












