BOX OFFICE: 'गोलमाल अगेन' के बाद.. एक और धमाकेदार 'कॉमेडी' ओपनिंग!
Recommended Video

साल 2017 का अंत पूरी तरह से कॉमेडी फिल्मों का रहा है। जुड़वां 2, गोलमाल अगेन.. और अब फुकरे रिटर्न्स। जी हां, अपनी धमाकेदार ओपनिंग के साथ फुकरे सीक्वल भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। बता दें, फिल्म ने पहले दिन.. यानि की शुक्रवार को 8.10 करोड़ की ओपनिंग दी है।
अनुष्का- विराट की शादी.. खान से लेकर कपूर सुपरस्टार पहुंचेंगे इटली!
कोई शक नहीं कि यह फिल्म की शानदार शुरूआत है। फरहान अख्तर- रितेश सिधवानी के बैनर तले बनी यह फिल्म 2013 में आई हिट फिल्म फुकरे की सीक्वल है। फिल्म की कॉमेडी की वजह से दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ने वाला है। पहले वीकेंड पर फिल्म आराम से 25-30 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। खास वजह यह है कि फिलहाल फिल्म के आसपास कोई और बड़ी फिल्म नहीं है।
फुकरे रिटर्न्स साल की आखिरी हिट कॉमेडी फिल्म बन चुकी है। बता दें, वरूण धवन की जुड़वा 2 और अजय देवगन की गोलमाल अगेन भी इस साल की सुपरहिट.. और सबसे ज्यादा कमाने वाली कॉमेडी फिल्में रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











