Fukrey 3 vs The Vaccine War Box Office: फुकरों ने ली दमदार शुरुआत, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म रही धीमी

fukrey-3-vs-the-vaccine-war-day-1-box-office-vivek-agnihotri-film-opens-low-varun-sharma-scores-good

Fukrey 3 vs The Vaccine War Box Office: इस हफ्ते दो चर्चित फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। पहली विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' और दूसरी मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित 'फुकरे 3'। दोनों ही फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक जहां एक फिल्म ने अच्छी ओपनिंग दी है, दूसरी काफी धीमी रही।

शाहरुख खान की जवान के बाद, सिनेमाघरों में विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। फिल्म सुपर फ्लॉप रही। वहीं, अब फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर को इस मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा।

फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर की ओपनिंग

बता दें, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण शर्मा- पुलकित सम्राट स्टारर फुकरे 3 ने गुरुवार को 8-9 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। जो कि एक बेहतरीन शुरुआत है। फुकरे फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्में भी हिट रही थीं, लिहाजा इससे भी अच्छी कलेक्शन की उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक फिल्म 35- 40 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।

वहीं, विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द वैक्सीन वॉर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले दिन 1-1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो कि एक बेहद धीमी शुरुआत है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी औसत ने नीची रही है। अब फिल्म की सफलता वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करती है।

जवान का जलवा जारी

इधर इन दो फिल्मों के बीच, शाहरुख खान स्टारर जवान ने भारत में हिंदी में 520 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार की कमाई के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: fukrey 3 the vaccine war
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X