Fukrey 3 Box Office: पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पहुंची 100 करोड़ पार, दुनियाभर में शानदार कमाई

fukrey-3-box-office-pulkit-samrat-pankaj-tripathis-film-hits-century-collects-100-crore-worldwide

Fukrey 3 Box Office: पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी स्टारर एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' ने ढेर सारी मस्ती और हंगामा के साथ सिनेमाघरों में एंट्री मारी। फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की तरह, इस फिल्म को भी दर्शकों ने ढ़ेर सारा प्यार दिया.. जिसका असर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर भी देखा जा सकता है।

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि फुकरे 3 दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। खास बात है कि अपनी रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के आंकड़े के साथ एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है।

100 करोड़ क्लब में फुकरों की एंट्री

जी हां, 'फुकरे 3' ने 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री मारी है। मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित ये फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के साथ क्लैश हुई थी। वहीं, जवान ने भी अभी तक अपनी पकड़ बनाए रखी है। लेकिन फुकरे ने इन फिल्मों के बीच अपनी जगह बना ली और शानदार कमाई की। फिल्म ने भारत में अब तक कुल 77.87 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

फरहान अख्तर- रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन तले, मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

सुपरहिट रही है फ्रैंचाइजी

बता दें, इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म.. यानि की फुकरे साल 2013 में रिलीज हुई थी। 8 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली थी। फिल्म ने यूथ से कनेक्ट किया और सुपरहिट रही। इसके बाद इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। फिर साल 2017 में आई फुकरे रिटर्न्स, जिसने 112 करोड़ का कारोबार किया था। और अब 2023 में आई है फुकरे 3।

More from Filmibeat

Read more about: fukrey 3 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X