दबंग से टाइगर 3 तक, 14 सालों में 'टाइगर' सलमान खान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं भिड़ी है कोई फिल्म!

from-dabangg-to-tiger-3-salman-khan-did-not-face-any-box-office-clash-in-the-last-14-years

Salman Khan's Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 12 नवंबर को दर्शकों के सामने आने वाली है। खास बात है कि इस फेस्टिव मौके पर फिल्म सोलो रिलीज हो रही है। जी हां, इस मौके पर कोई और हिंदी नहीं आ रही है।

खास बात है कि पिछले 14 सालों में सलमान खान की फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज ही हुई हैं। ईद हो या दिवाली, जैसे ही दबंग खान की फिल्म का ऐलान होता है, बाकी फिल्में रास्ता छोड़ देती हैं। कोई शक नहीं कि सलमान एक क्राउड पुलर एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं।

13 सालों में 16 फिल्में हुईं रिलीज

साल 2010 में सलमान खान की 'दबंग' के बाद से 13 सालों में कुल 16 फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान, ट्यूबलाइट, टाइगर जिंदा है, रेस 3, भारत, दबंग 3 और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्में शामिल हैं। और ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज हुईं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड

वहीं प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और टाइगर जिंदा है के साथ कई फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की गई थी, लेकिन फिर फिल्म के प्रचार और क्रेज को देखते हुए, इन फिल्मों के क्लैश को टाल दिया गया।

सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ की फिल्में लगातार देते रहें। बता दें, 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की 16 फिल्में शामिल हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में उनके साथ सिर्फ अक्षय कुमार खड़े हैं।

अब सलमान खान की एक्शन थ्रिलर टाइगर 3 भी इस दिवाली अपनी सोलो रिलीज के लिए तैयार है और फैंस के बीच इस फिल्म का उत्साह देखा जा सकता है। सलमान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने वाली है।

Read more about: salman khan tiger 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X