BOX OFFICE: सलमान के भाव पर बिकेगा कैटरीना का फितूर!
[बॉक्स ऑफिस] कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फितूर रिलीज़ होने वाली है और फिल्म को प्रॉपर पब्लिसिटी दी है सलमान खान ने। लेकिन देखना ये है कि क्या सलमान खान के भाव देने से फितूर की कीमत बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी?
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फितूर को बॉक्स ऑफिस पर पुलकित सम्राट स्टारर सनम रे से कड़ी टक्कर मिलने वाली है और ओपनिंग पर दोनों ही फिल्मों में 1 - 2 करोड़ का अंतर होगा।
[#WatchOrNot: फितूर, क्यों देखें, क्यों ना देखें कैट का जुनून]
और कुछ कयासों के मुताबिक तो दिल्ली से लेकर पंजाब तक के दर्शक सनम रे पर ही दांव लगाने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों का मुख्य बिंदु रोमांस है लेकिन दोनों ही एक दूसरे से काफी अलग हैं।
एक तरफ जहां सनम रे टिपिकल बॉलीवुड रोमांस है वहीं दूसरी तरफ फितूर एक डार्क कहानी है जिसे आप ओमकारा से लेकर ऐसी कई फिल्मों की कैटेगरी में रख सकते हैं।
जानिए कैसा होगा दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल -


Click it and Unblock the Notifications














