BOX OFFICE: अक्षय कुमार, ऋतिक के बाद.. कैटरीना कैफ भी इस लिस्ट में शामिल!
[बॉक्स ऑफिस] कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'फितूर' रिलीज के साथ ही फ्लॉप की श्रेणी में जा चुकी है। 3.61 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक सिर्फ 14.11 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। वहीं, फितूर के साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'सनम रे' कमाई के मामले में फितूर के आगे निकल गई।
Must Read: वैलेंटाइन वीक पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल
बता दें, फिल्म की कुल बजट 60 करोड़ की है। लिहाजा, अब फिल्म के हिट होने की उम्मीद काफी कम है। इतना ही नहीं, बल्कि फितूर बॉलीवुड की बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल होने वाली है।
यहां हम आपके लिए लाए हैं, बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरे और सुपरफ्लॉप का तमगा आज भी उनपर चमक रहा है। यहां देखते हैं इन सुपरफ्लॉप फिल्मों ने अपने पहले वीकेंड पर कितना कमाया था।
यहां देखें बॉलीवुड के सुपरफ्लॉप फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications














