1st Day 1st Show: तीन फिल्मों का महाक्लैश...हो 2018 की बॉक्स ऑफिस OPENING!
Recommended Video

बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टाईगर ज़िंदा है का जलवा बरकरार है। 2018 के पहले हफ्ते कुछ फिल्में रिलीज़ हुईं लेकिन इनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। कायदे, आज 2018 की OPENING हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज़ हुई हैं - सैफ अली खान की कालाकांदी, अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ और विक्रम भट्ट की 1921। और तीनों फिल्मों के पहले शो के बाद हम आपको बता रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस की शुरूआत कैसी रही है।

अगर शुरूआती ट्रेंड्स की मानें तो अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ और सैफ अली खान की कालाकांदी से बेहतर ओपनिंग, 1921 को मिल सकती है। कारण है कि फिल्म की पूरी सीरीज़ का पॉपुलर होना।
वहीं मुक्काबाज़ और कालाकांदी बहुत ही सीमित दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्में हैं। वहीं 1921 के पास एक स्टार पावर है जो लोगों को आकर्षित कर सकती है।
पिछली बार 1920 - लंदन लाख बुरे रिव्यू के बाद भी ठीक ठाक कमा ले गई। हालांकि कालाकांदी और मुक्काबाज़ के रिव्यू शानदार है र दर्शकों का चयन पिछली कुछ फिल्मों से बदला है।
तो हो सकता है शाम तक बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का पासा पलट जाए। वरना तीन और फिल्में, जनवरी की अशुभ लिस्ट में शामिल होंगी -


Click it and Unblock the Notifications












