#Finally: 100 करोड़ क्लब में हो ही गई अजय देवगन की शिवाय की एंट्री
अजय देवगन की शिवाय आखिरकार किसी तरह 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ही ले गई। लेकिन फिल्म अजय देवगन के लिए फ्लॉप ही रह गई।
अजय देवगन की शिवाय पिछले महीने 28 तारीख को रिलीज़ हुई थी और एक महीने बाद आखिरकार इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। और अजय देवगन के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म दर्ज हो गई है।
पांचवे हफ्ते में फिल्म ने 23 लाख की कमाई की और अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है। वहीं 31 दिनों में फिल्म को ऐ दिल है मुश्किल को कड़ी टक्कर दी।
हालांकि फिल्म फ्लॉप है पर ये अजय देवगन की 6वीं 100 करोड़ी फिल्म है। शिवाय के कलेक्शन को लेकर शुरू में काफी घपला भी किया गया और अजय देवगन की फिल्म का झूठ हमने यहां पकड़ लिया था। जानिए शिवाय कलेक्शन को लेकर बोला गया था क्या झूठ!
लेकिन झूठ सच के बावजूद फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा सका। जानिए क्यों शिवाय है इस साल की सबसे चौंकाने वाली और सबसे ज़्यादा दुखी करने वाली फ्लॉप फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications











