Box Office: ऋतिक, टाइगर की 'वॉर' का धमाका- ओपनिंग के साथ बना लिये 7 जबरदस्त रिकॉर्ड
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले दिन ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिये हैं। वॉर ना सिर्फ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है, बल्कि फिल्म ने 7 धमाकेदार रिकॉर्ड कायम किये हैं। बता दें, वॉर ने पहले दिन यानि की बुधवार को 53.35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग दी है।
फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को मिली प्रतिक्रिया पर खुशी जताई है और दर्शकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, हिंदी सिनेमा के दो बड़े एक्शन सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी। मुझे खुशी है कि लोगों ने इस एक्शन इंटरटेनर को इतना प्यार दिया और भारत में एक्शन फिल्मों को एक कदम आगे बढ़ाया है। मैं ऋतिक और टाइगर को बधाई देना चाहता हूं, और धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझपर भरोसा दिखाया।


Click it and Unblock the Notifications











