Film Release Calender March 2024: 31 दिनों में रिलीज हो रही हैं 12 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा कहर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2024 के पहले 2 महीने यानी की जनवरी और फरवरी कुछ खास अच्छे नहीं बीते हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर हो या फिर शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। लेकिन अब सुस्त पड़े इस बॉक्स ऑफिस पर मार्च महीने में 12 हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसकी लिस्ट आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।
लापता लेडीज
लापता लेडीज को 1 मार्च को रिलीज किया जा चुका है और आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रवि किशन भी नजर आए हैं और भोजपुरी के सुपरस्टार उन्हें कहा जाता है।
दंगे
दंगे फिल्म को एक मार्च को रिलीज किया जा चुका है और आपको बता दें कि इस बेजॉय नम्बियार के डायरेक्शन में बनाया गया है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे लीड किरदार में है।
ऑपरेशन वैलेंटाइन
ऑपरेशन वैलेंटाइन को भी 1 मार्च को रिलीज किया जा चुका है और इस पैन इंडिया रिलीज को हिंदी में प्रेजेंट किया गया। फिल्म में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर लीड किरदार में है।
कागज 2
कागज 2 फिल्म को सतीश कौशिक की यह आखिरी फिल्म बताया गया है और इसे एक मार्च को रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में सतीश कौशिक के अलावा अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी लीड किरदार में नजर आए।
शैतान
शैतान फिल्म को 8 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है और आपको बता दें कि इसमें अजय देवगन के अलावा आर माधवन और ज्योतिका भी लीड किरदार में नजर आने वाली है।
तेरा क्या होगा लवली
तेरा क्या होगा लवली फिल्म को 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा और इसमें रणदीप हुड्डा के अलावा इलियाना डिक्रूज और करण कुंद्रा भी लीड किरदार में है।
योद्धा
करण जौहर की आने वाली फिल्म योद्धा को 15 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है और आपको बता दें कि इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी लिए किरदार में नजर आएगी।
बस्तर: द नक्सल स्टोरी
बस्तर: द नक्सल स्टोरी फिल्म को 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा और आपको बता दें कि इस फिल्म में अदा शर्मा के अलावा शिल्पा शुक्ला और यशपाल शर्मा भी नजर आने वाले हैं।
मडगांव एक्सप्रेस
मडगांव एक्सप्रेस फिल्म को 22 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है और आपको बता दें कि यह है कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बन रही है। जिसमें प्रतीक गांधी के अलावा अविनाश तिवारी, नोरा फतेही और दिव्येंदु नजर आएंगे।
स्वातंत्रय वीर सावरकर
स्वातंत्रय वीर सावरकर फिल्म को 22 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है और इसमें रणदीप हुड्डा के अलावा अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी नजर आएंगे।
क्रू
क्रू फिल्म को 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा और इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा कृति सेनन और तब्बू भी लीड किरदार में है।
दो और दो प्यार
दो और दो प्यार फिल्म को 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा और आपको बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज लीड किरदार में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications






















