Fighter Box Office Day 5- सोमवार को उड़े 'फाइटर' के तोते, धड़ाम से फर्स पे गिरी कमाई!

Fighter Box Office Day 5- ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर ने जिस तरह की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर दी थी उससे ऐसा लग रहा था कि ये कुछ खास नहीं कर पाएगी। हालांकि गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्में ने धमाकेदार कमाई की थी।
लेकिन अब पहला वीकेंड गुजर चुका है और फिल्म सोमवार को पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है। आ रही खबरों से पता चला है कि फिल्म ने सोमवा को सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की है जो कि बेहद कम है। इससे इतना तय है कि मेकर्स को काफी तगड़ा झटका लगने वाला है।
किसी ने इतनी भारी गिरावट की उम्मीद नहीं की थी। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को इसने 39.50 करोड़ की कमाई की थी, शनिवार को 27.50 और रविवार 28 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इसके साथ ही 100 करोड़ी बनी फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सी राहत दी थी। लेकिन सोमवार का कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म ज्यादा लंबी कमाई नहीं करने वाली है।
अब बस ये देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन कहां जाता है। ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने के लिए जाने जाते हैं। आंकड़े उठाकर देंखे तो 2014 में उनकी फिल्म बैंग बैंग ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये कमाए,
वॉर ने पहले दिन 53 करोड़ रुपये कमाए, एक नया रिकॉर्ड बनाया जो तब से टूट गया है। अब ये फिल्म वॉर के कितने करीब पहुंचती है ये तो समय ही बताएगा। दीपिका पादुकोण के साथ ऋतिक रोशन पहली बार नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications