Fighter Box Office Day 4- 100 करोड़ क्लब में पहुंची ऋतिक रोशन की फिल्म, रविवार की इतनी कमाई..

Fighter Box Office Day 4- ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ आने के बाद ऐसा धमाका होगा इसका यकीन शायद ही किसी ने किया होगा। इस वक्त फाइटर बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है।
रविवार यानि चौथे दिन इस फिल्म ने बिल्कुल स्वैग से 100 करोड़ी क्लब में एंट्री मार दी है। फैंस इसके बाद से काफी ज्यादा खुश हैं और कहा जा रहा है कि ये काफी जल्दी वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।
गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को इसने 39.50 करोड़ की कमाई की थी, शनिवार को 27.50 और रविवार 28 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म ने शतक मार दिया है।
देखने वाली बात होगी ये सप्ताह फिल्म के लिए कैसा साबित होता है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ आए थे। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए थे। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ बताया जा रहा है और सभी के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।
लोगों को पसंद आई फिल्म
दिलचस्प बात यह है कि जैसे ही फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ आनंद के हवाई एक्शन ड्रामा की प्रशंसा करने वाले ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। नेटिज़न्स ने हवाई एक्शन ड्रामा की तारीफ की था और इसे ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर कहा है।
फैंस न केवल ऋतिक के प्रदर्शन से आश्चर्यचकित हैं, बल्कि वे सिद्धार्थ आनंद की हैट्रिक की भी सराहना कर रहे हैं। काफी जल्दी ऋतिक रोशन अपना अगला प्रोजेक्ट शुरु करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications