Fighter Box Office Day 1 Early Reports- पहले दिन का फाइटर करेगी इतनी कमाई? नहीं टूटेगा वॉर का रिकॉर्ड!

25 जनवरी की इंतजार खत्म हुआ और आज ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। वॉर और पठान जैसी धमाकेदार फिल्में देने के बाद सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर में पूरी जान झोंक दी है।
ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ऋतिक रोशन भी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाले हैं। हालिया बॉक्स रिपोर्ट्स की बात करें तो ये अच्छी है। उम्मीद है कि पहले दिन ऋतिक रोशन की फाइटर 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
हालिया रिपोर्ट्स में इस आंकड़े को लेकर दावा किया जा रहा है। हालांकि शाम तक ये आंकड़ा पूरी तरह से क्लियर होगा। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस वाले दिन नेशनल हॉलीडे है और ऐसे में ये फिल्म एक बड़ा उछाल मारने वाली है इसको लेकर किसी तरह का कोई शक नहीं हैं।
लेकिन सिद्धार्थ की पहले रिलीज फिल्मों से अगर तुलना करो तो ये फिल्म काफी कम ओपनिंग देने वाली फिल्म है। 250 करोड़ के बजट में बनी फाइटर ने करीब 8 करोड़ रुपए के टिकट एडवांस बुकिंग पर बेंचे थे।
देखने वाली बात होगी कि इस वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन कहां जाता है। ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने के लिए जाने जाते हैं। आंकड़े उठाकर देंखे तो 2014 में उनकी फिल्म बैंग बैंग ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वॉर ने पहले दिन 53 करोड़ रुपये कमाए, एक नया रिकॉर्ड बनाया जो तब से टूट गया है।
अब ये फिल्म वॉर के कितने करीब पहुंचती है ये तो समय ही बताएगा। दीपिका पादुकोण के साथ ऋतिक रोशन पहली बार आ रहे हैं। इसका क्रेज भी लोगों के दिल में है।


Click it and Unblock the Notifications