Fighter BOC Day 14: धड़ाम से गिरी ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की कमाई, बस इतना हुआ चौदहवें दिन का कलेक्शन

Fighter

Fighter Box Office Collection Day 14: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन का फाइटर अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म के जरिए से लंबे समय के बाद ऋतिक रेस में फिर लौटते नजर आ रहे हैं। फिल्म ने शुरुआत में तो ठीक-ठाक कलेक्शन किया था, लेकिन 2 हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ता नजर आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

फाइटर का अब तक का कलेक्शन

  • पहला दिन- 22.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 39.5 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 29 करोड़ रुपये
  • पांचवा दिन- 8 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 7.5 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 6 करोड़ रुपये
  • नवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन- 10.5 करोड़ रुपये
  • ग्यरहवा दिन- 12.5 करोड़ रुपये
  • बारहवा दिन- 3.25 करोड़ रुपये
  • तेरहवा दिन- 3.25 करोड़ रुपये

फिल्म के चौदहवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का (अनुमानित) कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन वाला दिन है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 184.50 करोड़ रुपये। वहीं फिल्म के बजट को बताएं तो यह फिल्म 250 करोड़ के भारी बजट में बनकर तैयार हुई है।

वर्ल्डवाइड इतना हुआ कलेक्शन
फाइटर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ऋतिक की फिल्म 320 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। आपको बताते चलें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख जैसी बड़ी स्टार कास्ट ली गई है। ऋतिक के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वे इन दिनों 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर सुर्खियों में बने हैं।

More from Filmibeat

Read more about: fighter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X