Fighter Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन की फाइटर की गिरी कमाई, 13वें दिन मात्र इतना किया बिजनेस

Fighter Box Office Collection Day 13: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर हर एक की जुबान पर बने हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआती कमाई में काफी रफ्तार देखने को मिला था, लेकिन अब फिल्म की रफ्तार कछुए की चाल जैसी धीमी पड़ गई है। बता दें कि फिल्म के रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
फाइटर का अब तक का कलेक्शन
- पहला दिन- 22.5 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन- 39.5 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन- 27.5 करोड़ रुपये
- चौथा दिन- 29 करोड़ रुपये
- पांचवा दिन- 8 करोड़ रुपये
- छठा दिन- 7.5 करोड़ रुपये
- सातवां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
- आठवां दिन- 6 करोड़ रुपये
- नवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- दसवां दिन- 10.5 करोड़ रुपये
- ग्यरहवा दिन- 12.5 करोड़ रुपये
- बारहवा दिन- 3.25 करोड़ रुपये
वहीं बात 13वें दिन को कलेक्शन की करें तो Sac nilk.Com के मुताबिक फिल्म ने आज 3.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 181.75 करोड़ रुपये रहा है।
वर्ल्डवाइड इतना हुआ कलेक्शन
फाइटर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विश्व स्तर पर फिल्म ने 315 करोड़ रुपये का कलकेक्शन कर लिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ही दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख समेत कई नामी सितारे नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











