Farrey Day 3 Box Office- बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई 'फर्रे' लोगों को नहीं पसंद आई सलमान खान की भांजी!

Farrey Box Office Collection- मेगास्टार सलमान खान ने पूरी कोशिश की है कि उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की पहली फिल्म फर्रे बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल कर सके। हालांकि फिल्म अब बुरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है।
शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शन को देखकर लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म रविवार को अच्छा करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और फिल्म रविवार को भी अपना जादू नहीं दिखा सकी। Sacnilk की मानें तो रविवार को फिल्म ने मात्र 0.9 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इस तरह से अबतक फिल्म ने तीन दिन में कुल 2.18 करोड़ का बिजनेस किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 0.5 करोड़, शनिवार को 0.78 करोड़ और रविवार को 0.9 करोड़ के साथ फिल्म बुरी हालत में है।
अब इस फिल्म को कोई जादू ही बचा सकता है लेकिन ऐसा कुछ होते हुए नहीं दिख रहा है। सलमान खान ने इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है और स्क्रीनिंग भी की थी। खुद उनके ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म का इस तरह से पिटना काफी दुखद है।
'फर्रे' थाईलैंड की फिलम बैड जीनियस की ऑफिशियल रीमेक है। ये फिल्म एग्जाम में हाईटेक चीटिंग पर बेस्ड है। फिल्म लास्ट में एक मैसेज भी देती है। बता दें कि 'फर्रे' से अलीजेह के साथ प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
फिल्म में तीनों नए स्टार्स की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये सलमान खान की टाइगर 3 के आगे उनकी भांजी की फिल्म आने वाले वीकेंड पर कितना कारोबार कर पाती है। फिलहाल तो फिल्म किसी तरह से आगे बढ़ रही है और हल्का हल्का काम कर रही है..


Click it and Unblock the Notifications











