BOX OFFICE: 'वजीर' का वीकेंड कलेक्शन.. साल की पहली फिल्म फ्लॉप!
[बॉक्स ऑफिस] फिल्म रिलीज होने के साथ ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। हालिया रिलीज अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर 'वज़ीर' की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट हमारे आ चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज ओपनिंग की है, लेकिन शनिवार- रविवार को फिल्म के कलेक्शन की स्थिति थोड़ी बेहतर दिखी।

पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.57 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 28 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया। बता दें, फिल्म ने शनिवार को 7.16 करोड़ और रविवार को 7.60 करोड़ की कमाई की है। यानि फिल्म का वीकेंड कलेक्शन है- 20.33 करोड़।
BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' vs 'क्या कूल हैं हम 3'
बता दें, वजीर 2016 की पहली बड़ी फिल्म है, लिहाजा दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदे थीं। फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ भी मिल रही है। थोड़ी कमियां होने के बावजूद फिल्म की कहानी को काफी दमदार माना जा रहा है। लेकिन अफसोस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप रही है।
बहरहाल, ओवरसीज में भी फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन ठीक ठाक ही रहा। फिल्म ने पहले दिन कुल 9.7 करोड़ की कमाई हुई जिनमें 4 करोड़ का ओवरसीज़ कलेक्शन शामिल है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 35-40 करोड़ के आसपास तक जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications














