BOX OFFICE: 'वजीर' ने मारी लंबी छलांग.. दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़ोतरी
[बॉक्स ऑफिस] फिल्म रिलीज होने के साथ ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का। हालिया रिलीज अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर 'वज़ीर' की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट हमारे आ चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज ओपनिंग की है, लेकिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी इजाफा देखा गया।

पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.57 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 28 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया। बता दें, फिल्म ने शनिवार को 7.16 करोड़ की कमाई की है।
BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' vs 'क्या कूल हैं हम 3'
बता दें, वजीर 2016 की पहली बड़ी फिल्म है, लिहाजा दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदे थीं। फिल्म को समीक्षकों से काफी तारीफ भी मिल रही है। थोड़ी कमियां होने के बावजूद फिल्म की कहानी को काफी दमदार माना जा रहा है।
बहरहाल, ओवरसीज में भी फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन ठीक ठाक ही रहा। फिल्म ने पहले दिन कुल 9.7 करोड़ की कमाई हुई जिनमें 4 करोड़ का ओवरसीज़ कलेक्शन शामिल है। बहरहाल, फिल्म का वीकेंड कलेक्शन कहां तक जाता, यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications














