BOX OFFICE: फन्ने खां, मुल्क, कारवां- पहले वीकेंड पर ही औंधे मुंह गिर गई फिल्में- जानें कलेक्शन

इस शुक्रवार तीन फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया था। ऐश्वर्या राय- अनिल कपूर की फन्ने खां, ऋषि कपूर की मुल्क और इरफान खान की कारवां। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस काफी औसत शुरुआत की है। पहले वीकेंड की बात करें तो तीनों फिल्मों ने मिलाकर लगभग 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, सोमवार से कमाई और नीचे गिर जाएगी।

संजू का BOX OFFICE धमाका- बाहुबली 2 को भी कर दिया पीछे

फन्ने खां को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने तीन दिनों में 7 करोड़ के लगभग कमाई की है। स्टारकास्ट को देखते हुए यह काफी औसत कलेक्शन है। वहीं, ऋषि कपूर- तापसी पन्नू की मुल्क को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। फिल्म ने तीन दिनों में 8 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं, इन दो फिल्मों के बीच कारवां का सफर भी धीमा ही रहा। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 7 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

Fanne Khan, Mulk, Karwaan

कहीं ना कहीं तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ आने का निगेटिव प्रभाव झेलना पड़ा है। जहां तीनों फिल्मों के बीच स्क्रीन बंट गई.. वहीं, दर्शकों को भी तीनों के बीच एक चुनने में मुश्किल रही। एक फिल्म की वजह से बाकी दो फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X