कैसे शाहरूख और कैसे फैन...वीकेंड में BOX OFFICE पर धराशाई!
वही हुआ जिसका डर था - शाहरूख खान की फैन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा -17.75 करोड़ जो कि ओपनिंग से कम ही रहा। ज़्यादातर फिल्में शुक्रवार की कमाई के बाद बढ़ती हैं लेकिन फैन के साथ उल्टा हुआ।
फैन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। और इसके साथ ही यह फिल्म साल 2016 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग फिल्म बनी और लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के साथ धमाकेदार वीकेंड कमाएगी।
[फैन फिल्म रिव्यू - 3.5 स्टार]
लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। हालांकि फिल्म अच्छी है लेकिन फैन को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी मिली जुली है। फिल्म का कुल बजट 105 करोड़ है। और इसलिए अब ट्रेड पंडितों को शक है कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म अपनी कमाई निकाल पाएगी या नहीं।
हालांकि अभी भी फिल्म के हिट होने की काफी उम्मीद है। लेकिन यहां जानिए शाहरूख की पिछली फिल्मों का वीकेंड प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications

