BOX OFFICE: 300 करोड़ तक पहुंच गए हैं सलमान.. इधर मुश्किल में हैं शाहरूख खान!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'फैन' को भले ही समीक्षकों ने जमकर सराहा, फैंस ने फिल्म को पसंद भी किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें, 6 दिनों में फैन ने सिर्फ 68.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि हिट होने के लिए फिल्म को कम से कम 125 करोड़ की कमाई करनी है।
खैर, कोई शक नहीं कि 'फैन' फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जा चुकी है। जबकि इसे शाहरूख की पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी तारीफ मिली है। लेकिन बता दें, फ्लॉप होने के बावजूद यह शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
BOX OFFICE: शाहरूख को किया पीछे.. अब अक्षय कुमार की बारी!
फैन ने इस लिस्ट में शामिल होने के साथ ही शाहरूख खान की बेहतरीन फिल्म चक दे इंडिया को पीछे कर दिया है। चक दे इंडिया ने कुल 67 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन कोई शक नहीं कि यह बीते सालों में शाहरूख की सबसे अच्छी थी।
शाहरूख खान की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस देंखे तो साफ है कि काफी सालों से शाहरूख का किंग खान वाला जादू नहीं चला है। जहां सलमान खान और आमिर खान 300 करोड़ कल्ब में एंट्री कर चुके हैं। वहीं, शाहरूख काफी मुश्किल से 200 करोड़ कल्ब में आ पाए हैं।
यहां देखें शाहरूख खान के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

