शाहरूख खान का जादू.. BOX OFFICE पर पहले दिन ही टॉप 10 में शामिल 'फैन'!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें फैन की ओपनिंग काफी धमाकेदार रही है।
शाहरूख खान की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार फैन के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग को लेकर पहले ही काफी पॉजिटिव माहौल था और फैंस ने शाहरूख को निराश नहीं किया।
BOX OFFICE: शाहरूख के 'फैन' की शानदार ओपनिंग.. 2016 की सबसे बड़ी फिल्म!
बता दें, फैन ने 19.20 करोड़ के साथ ओपनिंग की और पहले दिन ही इस साल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। जी हां, 2016 में अब तक 20 से ज्यादा फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें एयरलिफ्ट ने सबसे ज्यादा कमाई की है और लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन पर है।
लेकिन शाहरूख की फैन ने आते ही टॉप 10 की लिस्ट में अपनी तगड़ी जगह बना ली है। कोई शक नहीं कि फिल्म जल्द ही सबसे ऊपर की पोजिशन होगी।
यहां देंखे इस साल रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस टोटल-


Click it and Unblock the Notifications

