इसे कहते हैं जबरा #RECORD...तीन दिन में शाहरूख के तीन धमाके!
शाहरूख खान की फैन को भले ही दर्शकों से मिला जुला रिएक्शन मिला हो और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उतनी तेज़ी से कमाई नहीं कर पा रही हो लेकिन फिर भी शाहरूख खान से फैन का अचीवमेंट कोई नहीं छीन सकता। वो फिल्म में ज़बर्दस्त लगे हैं। और यही कारण है कि केवल तीन दिन में फिल्म ने तीन शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
[फैन फिल्म रिव्यू - 3.5 स्टार]
#Record1
शाहरूख खान की फैन ने 19 करोड़ के साथ 2016 की सबसे ज़बर्दस्त ओपनिंग की। इसके पहले अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट 12 करोड़ की ओपनिंग की थी।
#Record2
शाहरूख की फैन ने 52 करोड़ के वीकेंड के साथ 2016 का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन दिया है। फिल्म का बजट 105 करोड़ है और देखना है कि 7 दिन में फिल्म कितना कमाएगी।
#Record3
शाहरूख खान की फैन ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी ओपनिंग की है। तीन दिन में फिल्म ने 5 करोड़ कमा लिए हैं और आने वाले दिनों के शो हाउसफुल हैं।
जानिए क्यों है शाहरूख खान की फैन MUST WATCH फिल्म -


Click it and Unblock the Notifications

