BOX OFFICE: इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया'- यहां जानें फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन
इमरान हाशमी स्टारर फिल्म वाई चीट इंडिया 18 जनवरी को देशभर में रिलीज हो चुकी है। हमारे शिक्षा प्रणाली पर तंज कसती इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि इमरान हाशमी के अभिनय की काफी तारीफ हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज ओपनिंग ली है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.71 करोड़ की कमाई की है।
वाई चीट इंडिया ऐसे मामलों को उजागर करती है कि किस तरह छात्र और उनके हताश माता-पिता प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा किसी हालत में पास करने के लिए चीटिंग का शिकार हो जाते हैं। फिल्म कहना चाहती है कि लोग चीटिंग इसीलिए करते हैं क्योंकि हमारी शिक्षा प्रणाली में छात्रों पर सिर्फ मार्क्स लाने का प्रेशर रहता है। यहां सिखाने की प्रवृति कम है।

बहरहाल, 2019 जनवरी बॉलीवुड के लिए बेहतरीन रहा है। जहां रोहित शेट्टी की सिंबा अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है और ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। वहीं, विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी भी महज एक हफ्ते में सुपरहिट हो चुकी है। बता दें, चीट इंडिया के साथ दो और फिल्में रिलीज हुई हैं- बॉम्बेरिया और रंगीला राजा।


Click it and Unblock the Notifications











