Emergency Box Office Prediction Day 1- पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है कंगना रनौत की फिल्म?

Emergency Box Office Prediction Day 1- कंगना रनौत काफी समय से अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। जब उन्होने फिल्म शुरु की थी तो वो एक अभिनेत्री थीं लेकिन इस वक्त वो माननीय सांसद भी हैं।
बीजेपी लीडर कंगना रनौत ने मशहूर कॉग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की किरदार इस फिल्म में निभाया है। आज फिल्म रिलीज हो रही है और इसको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि मेकर्स से लेकर दर्शक तक सब जानना चाहते हैं। इस फिल्म पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा होगा इसको लेकर एक प्रीडिक्शन रिपोर्ट सामने आई है।
इतने करोड़ की हो सकती है ओपनिंग?
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और कहा जा रहा था कि ये उनके करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें अभिनय के साथ साथ कंगना रनौत ने निर्देशन भी किया है।
पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एडवांस बुकिंग के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म करीब 4-5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
सामने है आजाद
इस फिल्म के साथ साथ आज एक फिल्म और रिलीज हुई है जिसका नाम आजाद है। इस फिल्म रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी नजर आने वाली हैं जो कि अपना डेब्यू कर रही हैं।
इसके अलावा इस फिल्म में अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी नजर आने वाले हैं। इमरजेंसी के साथ ये फिल्म क्लैश कर रही है। देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में कौन सी ज्यादा तगड़ा धमाका करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











