अक्षय कुमार की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगीं एकता कपूर, 2024 वैलेंटाइन वीक पर होगा धमाका

ekta-kapoor-to-clash-with-akshay-kumar-in-2024-at-box-office-with-love-sex-aur-dhokha-2

Ekta Kapoor to clash with Akshay Kumar: बीते दिनों अक्षय कुमार की एक फिल्म पोस्टपोन होकर सितंबर 2023 से फरवरी 2024 पहुंच गई। सुपरस्टार सूर्या स्टारर बहुचर्चित तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' [Soorarai Pottru] के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 1 सितंबर को आने वाली थी, लेकिन अब आगे बढ़ चुकी है।

सोरारई पोट्रू रीमेक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस रीमेक का निर्देशन भी सुधा कोंगरा कर रही हैं, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी। अब ये फिल्म 16 फरवरी 2024 को थियेटरों में रिलीज होगी। वहीं, इसी दिन को अब एकता कपूर ने भी अपनी आगामी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के लॉक कर लिया है।

एकता कपूर की कल्ट क्लासिक

ये अपकमिंग कल्ट क्लासिक भी 16 फरवरी, 2024 को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

साल 2010 में, एकता कपूर और दिबाकर बैनर्जी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी के इम्पैक्ट को दिखाया था। फिल्म का नाम था 'लव सेक्स और धोखा', जिसमें एमएमएस स्कैंडल, ऑनर किलिंग और स्टिंग ऑपरेशन सहित कुछ दिलचस्प विषयों को छुआ गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अब इसी का सीक्वल आ रहा है।

अक्षय कुमार की रीमेक फिल्म

वहीं, अक्षय कुमार भी जिस फिल्म का रीमेक लेकर आ रहे हैं, वो नेशनल अवार्ड जीत चुकी है। लिहाजा, फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी है एक ऐसे इंसान की जिसने देश में आम आदमी की हवाई यात्रा के सपने को पूरा किया। एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दुनियाभर में काफी सरहाना मिली है। कोविड के दौरान लॉकडाउन होने की वजह से फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X