एक विलेन रिटर्न्स ओपनिंग- पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पिटी फिल्म, बेहद खराब शुरुआत!
अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर काफील समय से चर्चा थी और फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म को मिल रही निगेटिव प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन किया है। जी हां, एक विलेन रिटर्न्स ने प्रतिकूल फिल्म समीक्षाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में कामयाबी हासिल की है।
फिल्म ने अपने पहले ही दिन करीब 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है जो कि निश्चित ही वीकेंड पर बढ़ता हुआ नजर आने वाला है। लेकिन इस फिल्म को सफल होने के लिए अभी भी गति पकड़ने और अधिक व्यवसाय करने की आवश्यकता है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को एक विलेन रिटर्न्स के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े ट्वीट करते हुए लिखा,

तरण आदर्श का ट्वीट
"एक विलेन रिटर्न्स ने फ्रैंचाइज़ी फैक्टर का लाभ उठाया, बड़े पैमाने पर पॉकेट और टियर -2 केंद्रों के सिंगल स्क्रीन पर बेहतर खुलता है ... - विशेष रूप से राष्ट्रीय श्रृंखलाओं को गति प्राप्त करने की आवश्यकता है... दूसरा और तीसरा दिन महत्वपूर्ण... शुक्रवार ₹7.05 करोड़।"

एक विलेन का सीक्वल है
बता दें कि यह फिल्म मोहित सूरी की 2014 की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था और रितेश देशमुख इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आए थे।

ज्यादा कमाई अभी भी करनी पड़ेगी
हालांकि इस फिल्म को अगर हिट होना है तो काफी ज्यादा कमाई अभी भी करनी पड़ेगी। फिल्म के रिलीज के बाद इसके रिव्यू कुछ खास नहीं हैं और लोग लगातार इसको लेकर ट्रोल कर रहे हैँ।

अभिनय को लेकर सवाल
कुछ का कहना है कि फिल्म की कहानी उनको समझ नहीं आई है तो कुछ इस फिल्म में अभिनेताओं के अभिनय को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

अच्छी ओपनिंग मिली है
एक विलेन रिलीज के बाद हिट हुई थी और ऐसा कहा जा सकता है कि, इसी के कारण इस फिल्म को एक अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म कितनी कमाई करती है ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











