BOX OFFICE: सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'- धीमी ओपनिंग कलेक्शन
Recommended Video

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग काफी ठंडी रही है। फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़ के कमाई की है। जाहिर है यह काफी धीमी शुरुआत है।
शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' देखने से ज्यादा महसूस की जा सकती है। फिल्म दिखाती है कि कैसे आप किसी जेंडर की तरफ आकर्षित नहीं होते, बल्कि एक व्यक्ति की ओर आकर्षित होते हैं।

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। फिल्म पहले वीकेंड तक 10-12 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। देखा जाए तो 2019 अब तक बॉलीवुड के लिए बेहतरीन रहा है। जहां विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। वहीं, मणिकर्णिका और ठाकरे जैसी फिल्मों ने भी ऐवरेज से ऊपर का कलेक्शन किया है।
यहां जानें 2019 में रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग-


Click it and Unblock the Notifications











