#ScoreCard: 5 करोड़ से 190% तक पहुंच गए सलमान....इसे कहते हैं ईद मुबारक!
एक बार फिर से ईद आ गई है और एक बार फिर से सलमान खान आ गए हैं। पिछले सात सालों में सलमान खान ने एक बाऱ भी किसी भी फैन को निराश नहीं किया है। या यूं कहिए कि ईद ने ही फैन्स को कभी निराश नहीं किया है।
एक साल सलमान खान ने अपनी ईद शाहरूख खान को सौंपी तो चेन्नई एक्सप्रेस ने धमाका कर दिया। यूं कहिए कि पिछले सात से आठ सालों में बॉलीवुड में ईद हमेशा मुबारक ही रही है।

वांटेड, किक, बजरंगी भाईजान, दबंग, सुलतान, चेन्नई एक्सप्रेस किसी फिल्म ने कभी भी निराश नहीं किया। बल्कि इनमें से कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसे शानदार रिकॉर्ड बनाए कि बॉक्स ऑफिस भी चौंक गया।
सलमान खान और कबीर खान ने मिलकर सलमान खान की पहली 300 करोड़ी फिल्म भी दी। वहीं इन फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड तो हम आपको कई बार याद दिला चुके हैं।
[ट्यूबलाइट 200 करोड़ कमाएगी लेकिन लोग हमारी फिल्म को बकवास बोलेंगे!]
आज आपको याद दिला देते हैं इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन और कैसे हर साल ईद बॉलीवुड में और मुबारक होती गई।


Click it and Unblock the Notifications











