Dunki Box Office Prediction- पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है डंकी? नहीं टूटेगा जवान का रिकॉर्ड!

dunki, shahrukh khan, box office

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी रिलीज हो चुकी है और सुबह से ही फैंस थिएटर्स में हैं। रिलीज से पहले कड़कड़ाती ठंड में शाहरुख खान के फैंस ढोल ताशों के साथ पहुंच गए और धमाका करना शुरु कर दिया।

लेकिन इस वक्त डंकी के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन को लेकर खबरेंस सामने आ रही हैँ। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है गुरुवार की रिलीज के दौरान फिल्म करीब 35 से 40 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में करने वाली हैं।

सभी को पता है कि सलार से क्लैश के बीच शुरु हुए एडवांस बुकिंग के मामले में डंकी ने खूब पैसे बटोरे हैं। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर डंकी 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के प्रीडिक्शन की बात करें तो रिलीज के साथ ही डंकी 35 से 40 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि किसका अंदाजा सही साबित होता है। शाहरुख खान के फैंस फिलहाल थिएटर्स में हैं।

इस साल शाहरुख खान की दो फिल्में पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। एक है पठान और दूसरी है जवान। जवान की बात करें तो इसने अपने पहले दिन 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ डाला था। जबकि पठान ने पहले दिन भारत में 55 करोड़ रुपए के शानदार आंकड़े के साथ ओपनिंग की थी।

ऐसे में शाहरुख खान के ऊपर खुद के ही रिकॉर्ड्स का दबाव है। फैंस की नजरें इसी पर हैं कि डंकी पहले दिन क्या गुल खिलाएगी। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल हैं।

इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है जो कि पहली बार शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख खान को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ट्विटर रिव्यू से लग रहा है कि लोगों को डंकी काफी पसंद आ रही है।

Read more about: dunki shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X