Dunki Box Office Collection Day 3: सालार के सामने डंकी की दहाड़, शनिवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

Dunki Box Office Collection Day 3: सुपरस्टाक शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' प्रभास की बिग बजट फिल्म 'सालार' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई। इसके बाद भी किंग खान की ये लो बजट फिल्म घुटने टेकने को तैयार नहीं है। शनिवार को फिल्म ने शानदार कमाई की। हालांकि जिस तरह से फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा था, उस हिसाब शाहरुख की फिल्म काफी कम कलेक्शन कर पाई है। जिसका कारण सालार के साथ क्लैश ही माना जा रहा है। दो बड़ी फिल्मों के बीच ऑडियंस बंट गई है।
यहां देखिए फिल्म की अब तक की घरेलू कमाई के आंकड़े:
पहला दिन- 29.2 करोड़
दूसरा दिन- 20.5 करोड़
तीसरा दिन- 26 करोड़
बता दें कि 'डंकी' एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी,विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर ने अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है और अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों के साथ मिलकर लिखा है।
'पठान' और 'जवान' में बैक-टू-बैक एक्शन ब्लॉकबस्टर के बाद 'डंकी' 2023 में शाहरुख की तीसरी और आखिरी रिलीज है।'डंकी' की पहले दिन की कमाई 'पठान' और 'जवान' दोनों से कम है। इन दनों फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर क्रमशः ₹57 करोड़ और ₹75 करोड़ की कमाई की थी। दोनों फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications











